Posts

मौलाना अरशद मदनी

हज 2023 के आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 10 मार्च तक भरे जाएंगे हज आवेदन

Image
     हज यात्रा के ख्वाहिशमंद लोगों के इंतेज़ार और बेचैनी को विराम देते हुए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर हज 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया खोल दी है। हज आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2023 निर्धारित की गई है। हज आवेदन करने वालों को अपने बारे में सम्पूर्ण जानकारी के साथ निम्नलिखित डॉक्युमेंट्स अपलोड करने पड़ेंगे: पासपोर्ट ( 10.3.2023 या उससे पहले जारी हुआ हो और वैलिडिटी 3.2.2024 तक होनी चाहिए) ताज़ा खींचा गया सफेद बैकग्राउंड वाला पासपोर्ट साइज फोटो कैंसिल चेक कोविड का कंपलीट वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट एड्रेस प्रूफ के लिए आधार या कोई अन्य डॉक्यूमेंट ब्लड ग्रुप (फॉर्म में ब्लड ग्रुप भरना ज़रूरी है, इसलिए जिनको अपना ब्लड ग्रुप मालूम न हो वो जांच करा लें) हज कमेटी ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट http://hajcommittee.gov.in पर जाकर हज का फॉर्म भरा जा सकता है।

हज 2023 के लिए हज पॉलिसी का हुआ एलान

Image
लंबे इंतेज़ार के बाद हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज पालिसी 2023 का एलान कर दिया है। जिसके मुख्य बिंदु निम्न हैं:   भारत से जाने वाले कुल हाजियों के कोटे में 80 प्रतिशत हज कमेटी को और 20 प्रतिशत प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स को एलॉट किया जाएगा। इस साल भारत से 1,75,025 हाजियों का कोटा मिला है। हज का सफर 30 से 40 दिन के बीच का होगा। इस बार मक्का में रिहाइश सिर्फ अज़ीज़िया कैटेगरी में  उपलब्ध होगी जबकि मदीना में, मरकज़िया क्षेत्र में रहने की जगह हाजियों के रहने के लिए किराए पर ली जाएगी, बशर्ते कि इसकी उपलब्धता हो। हज कमेटी से ज़िंदगी मे सिर्फ एक बार हज करने की पालिसी जारी रहेगी। 70 साल के ऊपर के हाजी या किसी ऐसी महिला हज यात्री जिसको कोई अन्य महरम न हो उसके साथ हज कमेटी से पूर्व में हज कर चुके लोग आवेदन कर सकते हैं। (अतिरिक्त चार्ज और हलफनामे  के साथ) 70 साल से अधिक उम्र के लोग और बिना महरम वाली महिलाओं को रिज़र्व कैटेगरी में रखा जाएगा। अगर पति पत्नी दोनों की उम्र 70 से अधिक है तो दो खूनी रिश्तेदारों के साथ आवेदन करना पड़ेगा। रिज़र्व कोटे से अधिक आवेदन आने पर 70+ वालों की भी क़ुरआ अंदाज़ी की जाएगी।...

भेलूपुर पुलिस ने 50 बोतल अवैध शराब पकड़ी

Image
 वाराणसी।      प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर रामाकांत दूबे ने बताया कि शनिवार के दिन मुखबिर से मिली सुचना कि एक सफेद कार में दो व्यक्ति कोई नाजायज वस्तु लेकर रथयात्रा की तरफ से भेलूपुर की तरफ आ रहे है पर पुलिस सतर्क हुई। और मुखबिर के सुचना के अनुसार एक तेज रफ्तार कार रथयात्रा की तरफ से गुरुबाग की तरफ आती हुई दिखाई दी,  जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो स्पीड बढ़ाकर नीमामाई की तरफ भागने लगे।      जिसे प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर पुलिस ने फोर्स के साथ पीछा किया, जिसपर कार सवार दोनों व्यक्तियों ने अशफाक नगर कालोनी में कार घुमा दी। और कार खड़ी कर भीड़ का फायदा उठाते हुए दोनों भाग निकले। वाहन के निरीक्षण में ROYAL STAG की कुल 30 बोतल और BLENDERS PRIDE की 20 यानी कुल 50 बोतल शराब बरामद हुई है। रामाकांत दूबे ने बताया की गाड़ी का रजिस्ट्रेशन बिहार का है। गाड़ी नंबर से वाहन स्वामी की तलाश की जा रही है।

हज 2023 के लिए मोदी सरकार की उदासीनता से मुसलमानों में नाराजगी

Image
हर साल नवम्बर में होती है हज पालिसी की घोषणा फरवरी का महीना शुरू हो गया कब होगा हज आवेदन ?           केंद्र सरकार द्वारा इस साल 2023 के लिए मुसलमानों की हज यात्रा का कोई भी कार्यक्रम जारी न किये जाने से हज यात्रा के आवेदन के इछुक हज यात्रियों में बेचैनी बढ़ती जा रही है। मालूम हो कि हर साल नवंबर महीने में हज नीति की घोषणा केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा कर दी जाती थी जिसके अनुसार हज कमेटी ऑफ इंडिया हज के लिए आवेदन लेना शुरू कर देती थी।       हज आवेदन एक लंबी प्रक्रिया होती है। सऊदी सरकार द्वारा भारत को मिले हज कोटे की संख्या को देश मे राज्यो में मुस्लिम आबादी के अनुपात में एलॉट किया जाता है उसके बाद राज्य अपने जिलों का कोटा निर्धारित करते हैं। किसी ज़िले में कोटा से कम आवेदन आने पर आवेदन की तिथि बढ़ानी पड़ती है तो अधिक आवेदन होने पर क़ुरआ अंदाज़ी (लॉटरी सिस्टम द्वारा हाजियों का चयन) किया जाता है। और ये सारे काम मुसलमानों के पवित्र महीने रमज़ान (जो इस साल 23 मार्च से शुरू होगा) से पहले मुकम्मल हो जाया करते थे। हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों...

महिला महा विद्यालय बी एच यू में 'उर्दू बैतबाज़ी' का आयोजन

Image
  वाराणसी:      बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के महिला महा विद्यालय में मंथन के बैनर तले 'उर्दू बैतबाज़ी' का आयोजन किया गया। जिसमें पांच-पांच छात्राओं की तीन टीमों ने भाग लिया। इन टीमों को मीर, ग़ालिब और फिराक़ नाम दिया गया।      ये प्रोग्राम महिला महा विद्यालय के उर्दू अनुभाग की अगुवाई में आयोजित किया गया। जज की ज़िम्मेदारी प्रोफेसर रफत जमाल और डॉक्टर मुशर्रफ अली ने अदा की। टीम मुकाबले का पहला पुरुस्कार मीर, दूसरा पुरुस्कार ग़ालिब और तीसरा पुरुस्कार फिराक़ टीम को मिल। तीनों ग्रुप में शामिल 15 छात्राओं ने बेहतरीन शेर व शायरी सुना कर सभागार में मौजूद हर एक का दिल जीत लिया। 15 छात्राओं में सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन के लिए पहला पुरस्कार अंकु को मिला जबकि दूसरा पुरस्कार रितिका सिंह और तीसरा पुरस्कार संयुक्त रूप से सोनाक्षी यादव और स्वाति मिश्रा ने हासिल किया।       इस अवसर पर प्रोफेसर रफत जमाल और डॉ मुशर्रफ अली ने अपने विचार  साझा करते हुए छात्राओं का मार्गदर्शन किया। बैतबाज़ी के संचालन की ज़िम्मेदारी उर्दू अनुभाग के प्रभारी डॉक्टर अफ़ज़...

ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन में गीत गज़लों से महक उठी महफ़िल

Image
जौनपुर।      नगर के मोहल्ला रिज़वी खां शाही अटाला मस्जिद के पीछे अदब कल्चर एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में डॉ मालिक ज़ादा मंज़ूर अहमद व अज़ीज़ रब्बानी अज़ीज़ जौनपुरी की याद में शनिवार की रात एक ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश-देश के प्रसिद्ध कवियों व शायरों ने शिरकत करके सर्द रात में अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रोताओं ने भी अच्छी रचनाओं का स्वागत तालियों और दाद देकर किया।     मुशायरे की शुरुआत मोहम्मद तारिक़ सिद्दीक़ी अध्यक्ष ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस उत्तर प्रदेश पूर्वी ने फीता काट कर किया। प्रोग्राम की अध्यक्षता डॉ रेहान अख़्तर क़ासमी असिस्टेंट प्रोफ़ेसर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने किया जबकि अतिथियों के रूप में रमेश सिंह विधायक शाहगंज, विद्यासागर सोनकर एमएलसी, पूर्वमंत्री बृजेश सिंह प्रिंस एमएलसी, दिनेश टंडन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद और बसपा नेता सलीम खान उपस्थित रहे। मुशायरे का संचालन मज़हर आसिफ़ ने किया जबकि मेहमानों का स्वागत मुशायरे के कन्वीनर अजवद कासमी ने किया। पेश है मुशायरे के कुछ अशआर: ये पहला इश्क...

आजाद पार्क में लगे महा रक्तदान शिविर में 150 लोगों ने किया रक्तदान

Image
वाराणसी।      सामाजिक संस्था जमीअतुल अंसार, मानव रक्त फाउंडेशन, डॉक्टर ज़ेड ए अंसारी मेमोरियल फांउंडेशन के तत्वावधान और मरियम फाउंडेशन, सर सैयद सोसाइटी एवं सुल्तान क्लब के सह आयोजन से "जश्न जम्हूरिया हफ्ता"  के तहत एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन पीली कोठी स्थित आज़ाद पार्क में हुआ, जिसमें 150 यूनिट से अधिक रक्तदान किया गया। मुफ्ती ए बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी की अध्यक्षता में आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि संकट मोचन मंदिर के महंत प्रोफेसर विश्वंभर नाथ मिश्र  ने आयोजक संस्थाओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पहला अवसर है जब मुस्लिम बहुल क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में रक्त दाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान के साथ समाज को जागरूक करने का बेहतरीन प्रयास किया है। शिविर में  100 से अधिक बार रक्तदान करने वाले कई रक्तदान योद्धाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।        कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गुरुद्वारा नीचीबाग के मुख्य ग्रंथी धर्मवीर सिंह, मैत्री भवन के निदेशक फादर फिलिप डेनिस ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर ...

वाराणसी में भी रही गणतंत्र दिवस समारोह की धूम

Image
वाराणसी।    74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर के साथ ही वाराणसी में भी सरकारी व गैर सरकारी संगठनों के साथ ही स्कूलों, मदरसों आदि में उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और मिष्ठान्न वितरण किया गया। मानवाधिकार जनकल्याण समिति वाराणसी इकाई     मानवाधिकार जनकल्याण समिति की वाराणसी इकाई ने 74वां गणतंत्र दिवस मंडल अध्यक्ष श्री रजत सिंह की अगुवाई में  कोनिया शहरी स्वास्थ केंद्र में तिरंगा झंडा लहरा कर धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर  चौकाघाट शहरी स्वास्थ केंद्र के मुख्य अधीक्षक डॉक्टर मनमोहन सिंह, कोनिया अपर स्वास्थ अधीक्षक डॉक्टर अमर पाल यादव व समिति के प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक) ताहिर शम्स अंसारी  ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कोनिया स्वास्थ केंद्र के सभी आशा कार्यकर्ताओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।       इसके बाद  समिति के सभी साथियों ने वाराणसी के जैतपुरा पुलिस स्टेशन पर मौजूद सभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते हुए उन्हें मानवाधिकार जन कल्याण समिति के बारे में बताया और उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों में मीठा व...

वक्रतुंड फाउंडेशन ने बांटे कम्बल और खाद्य सामग्री

Image
       वाराणसी के   मंडुआडीह स्थित गणपति रेजिडेंसी में वक्रतुंड फाउंडेशन की तरफ से जरूरतमंद कार्मिकों और घरेलू सहायकों को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में कंबल एवं खाद्य सामग्री वितरित किया गया।       इस अवसर पर गणपति रेजिडेंसी के संरक्षक रमेश सिंह, संचालिका अर्चना सिंह, अध्यक्ष अरुण तिवारी, सचिव प्रो. बृजेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, अवध नारायण राय, विजया तिवारी, अनूपमा जायसवाल, मनोज पांडे आदि की उपस्थिति रही।

जमीअतुल अंसार का चुनाव संपन्न

Image
  डाक्टर रियाज़ अहमद अध्यक्ष, इशरत उस्मानी महासचिव निर्वाचित वाराणसी     सामाजिक संस्था जमीअतुल अंसार के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव संस्था के आज़ाद पार्क, पीली कोठी स्थित कार्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से डॉ रियाज़ अहमद अध्यक्ष एवं इशरत उस्मानी महासचिव चुने गए। संस्था के लिए चुने गए सभी पदाधिकारियों के नाम  इस प्रकार हैं: डॉ रियाज़ अहमद (अध्यक्ष)  मौलाना अब्दुल आखिर नोमानी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष)  मुफ़्ती तनवीर अहमद का़समी (उपाध्यक्ष)  इशरत उस्मानी (महासचिव)  मुफ्ती जि़याउल इस्लाम का़समी (सचिव)  हाजी फ़हीम अहमद (कोषाध्यक्ष)  ज़ुल्फ़िकार अहमद इब्राहिमी (लेखाधिकारी)  रोशन अली एडवोकेट (विधिक सलाहकार)        इसके साथ ही अबुल वफा अंसारी, फै़याज़ अहमद ख़ान, मौलाना आरिफ़ अख़्तर का़समी, इरशाद अहमद, इरफ़ान अहमद, अख़्ला़क अहमद, शकील अहमद, फि़रोज़ अहमद, अबू सुफि़यान, अबुल कलाम, आरिफ़ जमाल, उबैदुर्रहमान को कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर चुना गया।      संस्था के संरक्षक मुफ्ती ए बनारस ...

मानवाधिकार जन कल्याण समिति की वाराणसी इकाई का आई-कार्ड वितरण सम्पन्न

Image
वाराणसी।          मानवाधिकार जनकल्याण समिति की एक मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक)  ताहिर शम्स अंसारी के आवास अंसाराबाद (कज्जाकपुरा वाराणसी) पर 15 जनवरी रविवार को आयोजित हुई। इस मीटिंग में  क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर श्री मनीष सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। श्री मनीष सिंह जी ने सदस्यों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही समाज हित में कार्यकर्ताओं से  पुलिस व प्रशासन के सहयोग की भी अपील की।        कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य विभाग में आयुष्मान मित्र के पद पर तैनात अभिषेक सिंह राजपूत रहे। मंडल अध्यक्ष रजत सिंह द्वारा मुख्य अतिथि का दुपट्टा भेंट कर स्वागत किया गया, जबकि संस्था के अन्य सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर अथितियों का स्वागत किया गया।       यह आयोजन राष्टीय महासचिव श्री अजीत कुमार मिश्र जी के निर्देश के क्रम में वाराणसी इकाई के सदस्यों को परिचय पत्र प्रदान करने और भविष्य के आयोजन के मंथन के लिए आयोजित किया गया था। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष ताहिर शम्स अंसारी ने किया। स्वागत भाषण कुमारी...

फ्लैट रेट बिजली जारी रखने की एमएलसी के मार्फत मुख्यमंत्री से बुनकरों की गुहार

Image
वाराणसी।      आज सोमवार की शाम को बुनकरों के फ्लैट रेट बिजली के मुद्दे और विद्युत विभाग के हालिया आदेश के मद्देनजर विद्युत विभाग द्वारा शुरू किए गए बुनकरों के उत्पीड़न से बुनकरों को निजात दिलाने के मकसद से बुनकर बिरादराना तंज़ीम बाईसी के सरदार हाफिज मोइनुद्दीन के नेतृत्व में बुनकर तंजीमों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा एमएलसी अशोक धवन से उनके आवास पर मुलाक़ात की।      सरदार मोइनुद्दीन ने अशोक धवन से कहा कि बनारस के बुनकरों को जब भी समस्यायों का सामना करना पड़ा है उसके समाधान में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान रहा है। इसलिए आप से निवेदन है कि लगभग पौने तीन साल से फ्लैट रेट के पेंडिंग मुद्दे के समाधान में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएं।      सरदार साहेबान ने धवन जी से ये भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर निवेदन करें कि बुनकरों को पूर्व में दिए गए फ्लैट रेट जारी रखने के वादे के अनुरूप शासनादेश जल्द अज़ जल्द जारी किया जाए ताकि बुनकरों की चिंताओं और उनकी समस्याओं का निदान हो सके और बुनकरों को बिजली विभाग...

फ्लैट रेट बिजली मुद्दे पर एकजुट हो रहे बुनकर

Image
वाराणसी।       बुनकर बिरादराना तंजीम चौदहो के सरदार जनाब अलहाज मकबूल हसन साहब की अध्यक्षता में आज 7 जनवरी शनिवार को बुनकर तंजीमों के सरदार साहेबान और जन प्रतिनिधियों की फ्लैट रेट बिजली के मुद्दे पर मोहल्ला कटेहर में एक अहम बैठक हुई। जिसमें पावरलूम बुनकरो के 2006 से जारी फ्लैट रेट बिजली योजना को उत्तरप्रदेश की योगी सरकर द्वारा 2020 में समाप्त किये जाने के फरमान और उसके बाद बुनकरों के प्रदेश व्यापी आंदोलन के मद्देनजर सचिव और मंत्री स्तर की कई दौर की वार्ताओं के बाद फ्लैट बिजली दर में वृद्धि के साथ बुनकरों के फ्लैट रेट जारी रखने के वादे के बावजूद हाल ही में बुनकरों से प्रस्तावित यूनिट आधारित बिल को बकाया सहित वसूली के आदेश के बाद के हालात की समीक्षा की गई और सरकार के हालिया फैसले पर वादाखिलाफी का इल्ज़ाम लगाते हुए सख्त नाराज़गी का इज़हार किया।      इस मीटिंग में बनारस की बुनकर बिरादराना तंजीम बाईसी के  सरदार अलहाज इकरामुद्दीन साहब, बुनकर बिरादराना तंजीम पांचों के सरदार अलहाज जियाउल हसन साहब व सरदार अलहाज अली अहमद साहब अपनी काबीना के हमराह मौजूद रहे। ...

ग20 से पहले सड़क चौड़ी

BHU के डॉ. अफज़ल मिस्बाही ग्लोबल अम्बेसडर ऑफ पीस पुरस्कार से सम्मानित

Image
   वाराणसी।       एमएमवी, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर और अनुभाग प्रभारी डॉ. अफजल मिस्बाही को श्रीनगर कश्मीर की संस्था वॉयस फॉर पीस एंड जस्टिस  द्वारा "ग्लोबल एंबेसडर ऑफ पीस अवार्ड" से सम्मानित किया गया है।  डॉ. अफजल मिस्बाही को यह सम्मान श्रीनगर के शेर कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित 'सूफीवाद और भाईचारे' पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता फारूक गंधारबली ने प्रस्तुत किया।  पुरस्कार में मोमेंटो के साथ ही कश्मीरी शॉल भी भेंट किया गया।  सूफी शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार और शांति व सुरक्षा के क्षेत्र में डॉ अफज़ल मिस्बाही के व्यापक योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।      अखबार के प्रतिनिधियों से बात करते हुए डॉ. मिस्बाही ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मैंने सभी कश्मीरियों को आम तौर पर और खासकर युवाओं को शांति और सुरक्षा, शिक्षा, विकास और शांति का रास्ता अपनाने की सीख दी है।  मालूम हो कि शेर ए कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित इस कार...

मौसम विभाग का एलर्ट, क़हर बनेगी ठंड

Image
यूपी के 36 जिलों में अगले दो दिन भयंकर ठंड का एलर्ट          ठंड अभी थमने का नाम नही ले रही। साल 2023 में अभी तक देश के साथ ही उत्तरप्रदेश के कई शहरों में सूर्य का दर्शन नही हो पाया है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में यूपी के अधिकतर जिलों में भीषण ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले दो दिनों में यूपी के 35 जिलों में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी और धुंध पड़ने के आसार हैं।      मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए उत्तर प्रदेश के 36 जिलों में ठंड बढ़ने और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।  विभाग के मुताबिक यूपी के 36 जिलों में तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार जिन जिलों में ठंड बढ़ने की संभावना है उनमें मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती शामिल हैं।     इसके अलावा सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभी...

बिजली का फ्लैट रेट समाप्त किये जाने पर होगी आर पार की लड़ाई

Image
वाराणसी।      आज दिनांक 03-01-2023 को  वाराणसी के बुनकरों ने एक  आपातकालीन बैठक कर योगी सरकार के बार बार के फ्लैट रेट बिजली बरक़रार रखने के आश्वासन के बावजूद कोई निर्णय न लिए जाने और ढाई वर्ष तक इन्तज़ार कराने के बाद अब बिजली विभाग द्वारा रीडिंग आधार पर बुनकरों से वसूली के आदेश के खिलाफ रोष व्यक्त किया और इस मुद्दे पर आर पार की लड़ाई का एलान किया। मीडिया को बताई बुनकरों की पीड़ा      वाराणसी वस्त्र बुनकर संघ द्वारा आहूत इस मीटिंग में बुनकरों के  सुझाव को देखते हुए अध्यक्ष राकेश कान्त राय ने कहा  की  उत्तर प्रदेश सरकार और बिजली विभाग के आपसी तालमेल न होने के वजह से बिजली विभाग ने बुनकरों से बकाया वसूलने का फरमान जारी किया है। जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने फरवरी 2021 को यह आदेश जारी किया हुआ था कि जब तक मंत्री परिषद का कोई निर्णय ना आ जाए तब तक  बुनकरों से बकाया एरियर की वसूली ना की जाए और ना ही उनका कनेक्शन काटा जाए। उन्होंने आगे कहा की अगर यूपी सरकार तुरंत मामले का समाधान नहीं करती है तो यूपी से कपड़े व्यवसाय को बरबाद होने से कोई रोक ...

बुनकरों से मीटर रीडिंग के आधार पर बकाया वसूली के आदेश से बुनकरों में रोष

Image
  कल होगी बुनकरों की मीटिंग में आगे की रणनीति पर चर्चा     उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के मुखिया दिवंगत माननीय मुलायम सिंह यादव द्वारा गुजरात और अन्य राज्य सरकारों की तर्ज़ पर 2006 में दी गयी बुनकरों की फिक्स रेट बिजली योजना को भाजपा की योगी सरकार ने मार्च 2020 में समाप्त करते हुए मीटर रीडिंग के आधार पर बिजली देने के निर्णय लिया था। जिसके खिलाफ प्रदेश भर में बुनकरों के आंदोलन के बाद कई दौरों की चली वार्ता में बुनकरों को फिक्स रेट बिजली बरक़रार रखने के आश्वाशन के बावजूद अबतक तुरंत निर्णय लेने का दावा करने वाली योगी सरकार कोई निर्णय नही ले सकी। बल्कि अपने आश्वाशनों को दरकिनार करते हुए  दिनांक 29 अक्टूबर 2022 को प्रदेश के सभी विद्युत वितरण निगमों को मीटर रीडिंग के आधार पर बुनकरों से वसूली का ज़ालिमाना फरमान जारी कर दिया है। इसकी जानकारी होने पर  बुनकरों में रोष व्याप्त हो गया है।       इसी क्रम में कल 3 जनवरी मंगलवार को वाराणसी वस्त्र बुनकर संघ के आह्वाहन पर दोपहर एक बजे कॉटन मिल कॉलोनी में वाराणसी के बुनकरों की एक मीटिंग बुलाई गई है, जिसमे आगे की रण...

सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट

Image
नई दिल्ली।     सीबीएसई ने गुरुवार को 2023 की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी। सीबीएसई की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होकर 21 मार्च 2023 को खत्म होगी। जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से 5 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएंगी।  10वीं की डेट शीट 👇 12वीं की डेटशीट 👇