Posts

डॉ. एहतेशमुल हक़ दुबारा बने सुल्तान क्लब के अध्यक्ष

Image
  सुल्तान क्लब के चुनाव में डॉक्टर एहतेशाम अध्यक्ष व जावेद अख्तर को सचिव चुना गया वाराणसी। अजय कुमार वर्मा उपाध्यक्ष, एच हसन नन्हें महासचिव बने      सामाजिक संस्था "सुल्तान क्लब" वाराणसी के प्रबंधकारिणी का चुनाव रविवार को रसूलपुरा स्थित कार्यालय में चुनाव अधिकारी श्री अबुल वफ़ा अंसारी की देख रेख में सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ । इस चुनाव में सर्वसम्मति से डॉ एहतेशामुल हक को एक बार फिर अध्यक्ष व मुस्लिम जावेद अख्तर को सचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त महबूब आलम व अजय कुमार वर्मा (चाँद) को उपाध्यक्ष, एच हसन नन्हें को महासचिव, अब्दुर्रहमान को उपसचिव, शमीम रियाज़ को कोषाध्यक्ष, मुख्तार अहमद अंसारी को लेखा परीक्षक और अबुल वफ़ा अंसारी को सलाहकार के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ रियाज़ अहमद, मौलाना अब्दुल आखिर नोमानी, मुहम्मद इकराम, खलील अहमद ख़ां, मौलाना अब्दुल्लाह, हाफिज़ मुनीर, नसीमुल हक व सुलेमान अख्तर निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज सेवा व देशहित के कार्यों को और बढ़ चढ़ कर करने की शपथ ली जिससे संस्था कामयाबी की ओर अग्रसर हो सके।...

बेतहाशा महंगाई के खिलाफ अनोखा रोटी प्रदर्शन

Image
    वाराणसी।      27 अगस्त शनिवार को पटेल प्रतिमा मलदहिया पर भगत सिंह यूथ फ्रंट के द्वारा बेतहाशा महंगाई के खिलाफ रोटी प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन के दौरान जनता ने जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भगत सिंह यूथ फ्रंट के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा की सरकार आम जनता के परेशानी से दूर हो चुकी है, महंगाई की महामारी अब जानलेवा साबित हो रही है। सरकार की गलत नीति आज जनता के जीवन के लिए काल बन चुकी है। लगातार बेवजह टैक्स बढ़ा कर जनता का खून चूसा जा रहा है। बंद होते कल कारखाने, गिरता रुपया का मूल्य, बर्बाद होते किसान, विकराल होती बेरोज़गारी, दम तोड़ता बुनकारी, और बिना काम के मजदूर इस जानलेवा महंगाई का सामना करने में लाचार हो चुके हैं।  ऐसे में मध्यम वर्गीय परिवार खास कर घरेलू महिलाएं परिवार की चिंता से टेन्शन में हैं।  Click it 👉  वीडियो में सुनिए महंगाई के खिलाफ पुराने दिनों के नारे       कोई भी मध्यम वर्ग का दर्द समझने को तैयार नही है।  आटा, तेल, गैस, दूध, दाल, सहित सभी खाद्य पदार्थ 4-4 गुना ज्यादा महंगा हो गया है। कोरोना महाम...

जस्टिस उदय उमेश ललित ने ली देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ

Image
  नई दिल्ली।      देखें:   शपथ लेते जस्टिस यू यू ललित       न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने आज शनिवार को देश के 49 वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में न्यायमूर्ति यू यू ललित को पद की शपथ दिलाई। इस दौरान राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,  समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। वकालत करते हुए सीधे उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बने मुख्य न्यायाधीश ललित का कार्यकाल केवल 74 दिनों का होगा। वो इसी वर्ष 8 नवंबर को रिटायर होंगे।       कल शुक्रवार को जस्टिस एनवी रमना के विदाई समारोह में बोलते हुए जस्टिस यूयू ललित ने अपनी प्राथमिकताओं पर कहा था कि वह मुख्य न्यायाधीश के अपने 74 दिनों के कार्यकाल के दौरान तीन क्षेत्रों पर काम करने की इच्छा रखते हैं: सुप्रीम कोर्ट में कम से कम एक संविधान पीठ साल भर काम करे कोर्ट में दाखिल केस की लिस्टिंग (सुनवाई के लिए लगने की प्रकिया) को ज्यादा से ज्यादा पारदर्शी किया जाए। ऐसी व्य...

गंगा लाल निशान के पार

Image
      शुक्रवार की रात 11 बजे वाराणसी में गंगा के जलस्तर ने खतरे के निशान को पार कर लिया है। गंगा का जलस्तर शुक्रवार सुबह 8 बजे 70.86 मीटर पर रहा जो रात 11 बजे खतरे के निशान 71.26 मीटर को पार कर गया।       अभी गंगा का जलस्तर और बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसलिए कि चम्बल  बैराज के 23 फाटक खोलने से बाढ़ की स्थिति भयावह भी हो सकती है। बाढ़ अनुमान केंद्र की ओर से जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक राजस्थान के धौलपुर से चम्बल नदी में 25 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से चम्बल नदी उफान पर है। इसके साथ ही यमुना और गंगा का जलस्तर और बढ़ जाएगा। धौलपुर से छोड़े गये पानी के वाराणसी में 30 अगस्त की दोपहर दो बजे तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि प्रशासन ने इससे निपटने लिए पहले से ही कमर कस ली है।        नगवा, सामने घाट, मारुति नगर, काशीपुरम, रमना आदि निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोगों ने परिवार को रिश्तेदारों या शिविरों में भेज दिया है जबकि घर की सुरक्षा की दृष्टिगत लगभग हर घर के एक सदस्य वहीं रुके हुए हैं।    हुकुलगंज और नई...

गुलाम नबी अब कांग्रेस से आज़ाद

Image
 दिल्ली।     कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आज़ाद ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तेफ़ा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे 5 पन्ने के विस्फोटक त्यागपत्र में उन्होंने राहुल गांधी को अपरिपक्व बताया है और उनपर पार्टी में परामर्श तंत्र को ध्वस्त करने का आरोप लगाया है।  जाने कि आज़ाद ने अपने त्याग पत्र में कांग्रेस पर और क्या आरोप लगाए हैं 👇 माननीय कांग्रेस अध्यक्ष!       मैं 1970 के दशक में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ। ये वो दौर था जब जम्मू कश्मीर में कांग्रेस पार्टी से जुड़ना एक तरह से निषेध माना जाता था। 8 अगस्त 1953 को शेख अब्दुल्ला की गिरफ्तारी के बाद इसका पतन शुरू हो गया था। मैं छात्र जीवन से ही महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सुभाष चंद्र बोस और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के स्वाधीनता संघर्ष से प्रभावित था। बाद में संजय गांधी के व्यक्तिगत आग्रह पर 1975-76 में मैंने जम्मू-कश्मीर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी स्वीकार की। कश्मीर विश्वविद्यालय से परास्न...

आज़ाद पार्क में निःशुल्क चिकित्सा शिविर कल

Image
 वाराणसी।                  सामाजिक संस्था जमीअतुल अंसार और मानव रक्त फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार दिनांक 28 अगस्त प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आजाद पार्क, पीली कोठी में किया गया है। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर प्रदीप चौरसिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। मरीजों को दवाएं भी मुफ्त वितरित की जाएगी।            जमीअतुल अंसार के महासचिव इशरत उस्मानी ने बताया कि शिविर का उद्घाटन मुफ्ती ए बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी करेंगे। शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की भी निःशुल्क जांच की जाएगी तथा बाढ़ एवं बारिश के कारण शहरी क्षेत्रों में तेजी से फैल रहे मलेरिया तथा अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

ज्ञानवापी मस्जिद : सुनवाई पूरी फैसला सुरक्षित

Image
  12 सितंबर को कोर्ट सुनाएगी फैसला     वाराणसी में प्राचीन ज्ञानवापी मस्जिदमें श्रृंगार गौरी की पूजा की मांग वाले मुक़दमे की मेरिट को लेकर चल रही सुनवाई वाराणसी ज़िला जज की अदालत में कल  बुधवार को पूरी हो गई। अब 12 सितंबर को अदालत इस पर फैसला सुनाएगी कि मामले की आगे सुनवाई जारी रहेगी या नहीं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वाराणसी के जिला जज की अदालत में केस की मेरिट पर सुनवाई में हिन्दू और मुस्लिम पक्ष की ओर से दलीलें पेश की गईं।            मस्जिद पक्ष अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की बहस इस बात पर केंद्रित रही कि देश की आजादी के दिन ज्ञानवापी मस्जिद का जो धार्मिक स्वरूप था, वह आज भी कायम है।  और प्लेसेस ऑफ वरशिप एक्ट के तहत उसका धार्मिक स्वरूप अब बदला नहीं जा सकता है। ऐसे में श्रृंगार गौरी केस मुकदमा सुनवाई योग्य नहीं है। ज्ञानवापी मस्जिद वक्फ की संपत्ति है। लिहाजा ज्ञानवापी मस्जिद से संबंधित मसले की सुनवाई का अधिकार सिविल कोर्ट को नहीं बल्कि वक्फ बोर्ड को है।          इंतजामिया मसाजिद कमेटी के अधिवक्ता शमीम अहमद ...