Posts

13 दिसंबर से तीन दिनी वाराणसी प्रवास के दौरान एक दर्जन कार्यक्रमों में शामिल होंगे पीएम मोदी

Image
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए 13 से 15 दिसंबर तक प्रधानमंत्री के वाराणसी प्रवास का अनुमान      काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में तीन दिन का प्रवास कर सकते हैं। शासन की तरफ से प्रधानमंत्री कार्यालय को 13 से 15 दिसंबर तक पीएम मोदी के कार्यक्रम की प्रस्तावित कार्ययोजना भेजी गयी है। तीन दिन में पीएम मोदी के एक दर्जन से ज्यादा कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम है।  काशी विश्वनाथ धाम को भक्तों को समर्पित करने के बाद पीएम मोदी किसानों से जीरो बजट खेती पर संवाद कर सकते हैं। 14 दिसंबर को देशभर से आये मेयरों के सम्मेलन में भी पीएम मोदी के शामिल होने का कार्यक्रम है। इसके साथ ही देश के पहले मॉडल ब्लाक सेवापुरी का भी पीएम दौरा कर सकते हैं।  काशी विश्वनाथ धाम  के उद्घाटन के बाद एक महीने तक काशी विश्वनाथ मंदिर को अंतरराष्ट्रीय फलक तक पहुंचाने के लिए काशी में  विशेष आयोजन होते रहेंगे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण कर सकते हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्ताव ...

किसान आंदोलन के सामने झुकी मोदी सरकार

Image
तीनों कृषि कानून वापस लेने का मोदी का एलान कुछ किसानों को कृषि कानून का महत्व न समझा पाने के कारण कानून वापस लेना कहाँ तक न्यायसंगत? प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह 10 बजे राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में तीनों कृषि कानून बिल वापस लेने की घोषणा कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने कहा है कि मैं देशवासियों से क्षमा मांगते हुए, सच्चे मन से कहना चाहता हूं कि हमारे प्रयास में कमी रही होगी कि हम उन्हें (किसानों को) कृषि कानूनों के फायदे समझा नहीं पाए।         प्रधानमंत्री ने कहा कि आज गुरू नानक जी का पवित्र प्रकाश पर्व है। आज मैं आपको यह बताने आया हूं, कि हमने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है। इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। मेरी किसानों से अपील है कि अपने घरीं और खेतों में लौटें। जाने और क्या रही प्रधानमंत्री के संबोधन की खास बातें : शुरुआत करते हुए  PM मोदी ने कहा कि, आज गुरु नानक देव जी का पवित्र प्रकाश पर्व है। मैं विश्वभर में  सभी लोगों को और सभी देशवास...

बुनकरों की मजदूरी एवं बनारसी वस्त्र की कीमतों में इज़ाफे का एलान

Image
मज़दूरी बढ़ाना स्वागत योग्य लेकिन कपड़े का दाम बढ़ाने का ये उचित समय नही: राजन बहल मांग और सप्लाई के आधार पर तय होती है बनारसी साड़ी की कीमत: हाजी अब्दुर्रहीम वाराणसी।  कल रविवार को बुनकर कॉलोनी, नाटी इमली में आयोजित बुनकर पंचायत में कमरतोड़ महंगाई एवं बनारसी वस्त्र में उपयोग होने वाले मैटेरियल की कीमतों में भारी उछाल के मद्देनजर बुनकरों की मजदूरी में 20 प्रतिशत और तैयार बनारसी कपड़ों की कीमतों में 25 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा बुनकर बिरादराना तंजीम के एक वर्ग की ओर से की गई।        चौदहों के सरदार मक़बूल हसन के अनुसार गंभीर आर्थिक संकट एवं पलायन को मजबूर बुनकरों के सामूहिक हितों तथा बनारसी उद्योग के संरक्षण हेतु बुनकरों की मजदूरी एवं तैयार माल के दामों में वृद्धि करना ज़रूरी हो गया था।         तंजीम बाईसी के सरदार इकरामुद्दीन की अध्यक्षता में चौदहों के सरदार हाजी मकबूल हसन और पांचों के सरदार हाजी अली अहमद व हाजी ज़ियाउल हसन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस बुनकर पंचायत में की गई  घोषणाओं का पंचायत में उपस्थित  बुनकरों ने हाथ उठा कर समर्थन किय...

नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो' सदभावना सम्मेलन कल

Image
सम्मेलन में भारतीयों के शिक्षा, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक स्तर के उत्थान एवं बुनकरों की समस्याओं के निदान पर होगा मंथन वाराणसी।  देश के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर सामाजिक संगठन आल इण्डिया कौमी तंजीम के तत्वाधान में “नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो' सदभावना सम्मेलन कल 10 नवम्बर बुधवार को 11 बजे दिन में एन आई बनारस लान कज्जाकपुरा (जी. टी. रोड) वाराणसी पर आयोजित किया गया है।  इस संबंध में अशफाक नगर कमच्छा स्थित सम्मेलन के कैंप कार्यलाय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए डा. महफूज़ आलम अंसारी एडवोकेट, हाजी तौफीक कुरैशी तथा वकील अहमद अंसारी आदि ने बताया कि सदभावना सम्मेलन में भारतीयों के शिक्षा, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक स्तर के उत्थान एवं बुनकरों की समस्याओं के निदान पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया क़ौमी तंज़ीम के अध्यक्ष श्री तारिक अनवर और पूर्व सांसद श्री उदित राज होंगे। सदभावना सम्मेलन का उदघाटन विशिष्ठ अतिथि श्री लियाकत अली आफाकी, एडिशनल कमिश्नर इनकम टैक्स वाराणसी द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रो० असगर अली अंसार...

पीएम मोदी ने किया कुशीनगर International Airport का उदघाटन

  उत्तर प्रदेश का तीसरा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा कुशीनगर  श्रीलंका से आई पहली उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बौद्ध धर्मस्थल कुशीनगर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का आज 20 अक्टूबर बुधवार को उदघाटन किया।  जिसकी अनुमानित लागत ₹260 करोड़ है। वहीं, कोलंबो से बौद्ध भिक्षुओं, 5 मंत्रियों समेत 125 सदस्यीय श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल को लेकर आई पहली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान इस एयरपोर्ट पर लैंड हुई। यहां के लिए होगी फ्लाइटः  इस एयरपोर्ट से चीन, ताइवान, श्रीलंका, जापान, साउथ कोरिया, थाईलैंड, सिंगापुर और वियतनाम जैसे दक्षिण एशियाई देशों के लोग डायरेक्ट फ्लाइट ले सकेंगे। टूरिज्म के लिहाज से कुशीनगर एयरपोर्ट काफी महत्वपूर्ण होगा। यहां आने वाले यात्री लुम्बिनी, बोधगया, सारनाथ और कुशीनगर की यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा श्रावस्ती, कौशांबी, और वैशाली की यात्रा करने में भी लोगों को कम समय लगेगा।

Tata की हुई Air India

 देश की राष्ट्रीय एयरलाइंस एयर इंडिया का भी निजीकरण हो गया है। टाटा संस ने 18000 करोड़ की बोली लगा कर एयर इंडिया को खरीद लिया है। यह तो सर्वविवदित है कि बीते कुछ सालों से एयर इंडिया की हालत खस्ताहाल थी और लगातार इसकी माली हालत सुधारने के लिए इसे निजीकरण के दायरे में लाने की बात चल रही थी। इसी बीच अच्छी खबर यह है कि एयर इंडिया की घर वापसी हुई है। यानी कि 68 साल बाद एयर इंडिया की कमान टाटा संस के हाथों में आ गई है। मालूम हो कि 18000 करोड़ की एयर इंडिया की बोली टाटा संस ने लगाई थी जबकि जेट के चेयरमैन अजय सिंह ने ₹15100 करोड़ की बोली लगाई थी। इस तरह करीब 68 साल बाद एअर इंडिया घर वापसी करेगी। इस बिडिंग में दो कंपनियां- टाटा समूह और स्पाइसजेट शामिल थी, और एयर इंडिया के टाटा के ही खाते में जाने की संभावना ज्यादा थी, जो कि अब आधिकारिक तौर पर हो ही गई है। इससे पहले 2018 में सरकार ने कंपनी में 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश की थी लेकिन उसे कोई रिस्पांस नहीं मिला था। आपको बता दें कि जे आर डी टाटा, जो खुद भी एक कुशल पायलट थे, ने 1932 में टाटा एयर सर्विसेज शुरू की थी, जो बाद में टाटा एयरलाइंस ...

ईद मीलादुन्नबी 19 अक्तूबर मंगल को

Image
पैग़म्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश का महीना रबीउल अव्वल शुरू होने के साथ ही मस्जिदों और घरों में मजलिसों का सिलसिला शुरू नई दिल्ली में अमारत शरइआ हिन्द के केंद्रीय कार्यालय बहादुर शाह ज़फर मार्ग पर चाँद कमेटी की मीटिंग में देश के कई शहरों से रबीउल अव्वल के चाँद देखे जाने की तस्दीक़ हो जाने के बाद रबीउल अव्वल का चांद होने का एलान कर दिया गया है। जिसके मुताबिक   कल 8 अक्तूबर जुमा को रबीउल अव्वल की पहली तारीख होगी और 19 अक्तूबर मंगल को ईद मीलादुन्नबी मनायी जाएगी।       वाराणसी के लंगड़े हाफिज़ की मस्जिद में इज्तेमाई रुएत हेलाल (चाँद कमेटी) की मीटिंग में भी देश के कई शहरों से आम रुएत की खबरों की तस्दीक करने के बाद एलान किया गया कि रबीउल अव्वल का चांद हो गया है।  मीटिंग में मुफ्ती ए शहर बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी, मौलाना हारून रशीद नक्शबंदी, मौलाना अब्दुल्ला नासिर, मौलाना जियाउर्रहमान ज़ियाई, मौलाना वलीउल्लाह क़ादरी और कन्वीनर अशरफ एडवोकेट शरीक रहे। मरकज़ी चाँद कमेटी लखनऊ के मौलाना खालिद रशीद फिरंगीमहली ने भी रबीउल अव्वल के चाँद होने का एलान कर दिया है।