Posts

सड़क हादसे में मास्टर हज ट्रेनर Dr Akbar Ali का इंतेक़ाल

Image
  वाराणसी।     नगर के चौक थाना अंतर्गत दालमंडी निवासी नगर के प्रसिद्ध एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और जनरल फिजिशियन डॉ. अकबर अली (59 वर्ष) की आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। आप शहर के अलग-अलग अस्पतालों में सेवा देने के साथ ही अपने घर पर भी मरीज़ों को देखा करते थे। डॉ. अली इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी वाराणसी के प्रबंध समिति और नीमा के सदस्य थे। आप पूर्वांचल हज सेवा समिति के संस्थापक महासचिव भी थे। आप हज कमेटी ऑफ इंडिया के मास्टर हज ट्रेनर और वाराणसी इम्बारकेशन के लिए राज्य हज समिति के संयोजक थे। आपने लगभग 35 साल मदनपुरा स्थित जनता सेवा अस्पताल की निःशुल्क सेवा की। फिलहाल आप अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर भी थे। कोरोना काल में भी आप मरीज़ों की सेवा में सराहनीय तौर से सक्रिय रहे थे।      एक बेटे और चार बेटियों के पिता डॉ. अकबर अली सोमवार की सुबह भी रोज़ की तरह स्कूटी से अपने घर से रामकटोरा स्थित निजी नर्सिंग होम के लिए निकले थे कि मैदागिन पर तेज रफ्तार कंक्रीट मिक्सर ट्रक के धक्के से वे गिर गए और वे ट्रक के पिछले पहिया के नीचे आ गए। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छो...

306 को लगाई गई covishield vaccine

Image
  मदनपुरा, बजरडीहा में टीकाकरण के लिए और कैम्प लगाने की ज़रूरत वाराणसी।       कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए टीकाकरण अभियान में तमाम नकारात्मक और भ्रामक अफवाहों के बावजूद लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ी है। टीकाकरण को लेकर मुस्लिम समाज भी अफवाहों से भ्रमित था लेकिन संभ्रांत और जागरूक लोगों के आह्वाहन पर बनारस साड़ी डीलर्स एसोसिएशन के सहयोग से मदरसा जामिया रहमानिया में एक सप्ताह के लिए कोविड टीकाकरण का कैम्प लगाया गया। जिसका उदघाटन जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा 15 जून को किया गया था। बारिश के कारण दो दिन के व्यवधान के बावजूद कल समाप्त हुए कैम्प में 306 लोगों को कोविशिल्ड का टीकाकरण किया गया। सोशल मीडिया के द्वारा लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक और प्रेरित करने का नतीजा ये हुआ कि लोग टीकाकरण के लिए मदनपुरा और बजरडीहा में और कैम्प की मांग कर रहे है। कैम्प के संयोजक अब्दुल्ला मंसूर ने बताया कि लोग आज भी मदरसे में टीकाकरण के लिए आये थे जिन्हें इस आश्वासन के साथ लौटाया गया कि प्रशासन से बात कर बहुत जल्द मुहल्ले में टीकाकरण का कैम...

McAfee ऐंटीवायरस के आविष्कारक John Macefee ने जेल में की आत्महत्या

Image
           ब्रिटिश मूल के अमेरिकन कंप्यूटर प्रोग्रामर व ऐंटीवायरस सॉफ्टवेयर मैकेफी के आविष्कारक व संस्थापक जॉन मैकेफी बुधवार को स्पेन के बारसिलोना की जेल में मृत पाए गए हैं। वे 75 वर्ष के थे। कुछ घंटे पहले ही स्पेन की एक अदालत ने कर चोरी के मामले में मैकेफी को अमेरिका प्रत्यर्पित करने की मंजूरी दी थी। स्पैनिश न्याय विभाग का कहना है कि घटित घटनाएं इशारा करती हैं कि मैकेफी ने आत्महत्या की है।        एंटीवायरस के गुरु कहे जाने वाले जॉन मैकेफी पर 2014 और 2018 के बीच जानबूझकर टैक्स रिटर्न दाखिल न करने और इनकम टैक्स न भरने का आरोप है। कहा जाता है कि उस दौरान अपने जीवन की कहानी के अधिकार बेचने और क्रिप्टो करंसी से उनको लाखों की कमाई हुई थी। अगर उनपर दोष साबित हो जाता तो 30 साल तक की जेल हो सकती थी।     मालूम हो कि जॉन मैकेफी को बार्सिलोना एयरपोर्ट से अक्तूबर 2020 में उस समय गिरफ्तार किया गया था जब वे ब्रिटिश पासपोर्ट के साथ बार्सिलोना एयरपोर्ट पर इस्तांबुल के लिए फ्लाइट पकड़ रहे थे।

शहर की नौ सडकें हुई वनवे

Image
  वाराणसी।  कोरोना अनलॉक के बाद बाज़ारों और सड़कों पर उमड़ी भीड़ की सुरक्षा और जाम से निजात हेतु वाराणसी की नौ सड़कों को एकल मार्ग (one way) कर दिया गया है। वे नौ मार्ग निम्नलिखित हैं : विजया आईपी सिनेमा से भेलूपुर चौराहा से होकर जल संस्थान तक वाहनों को जाना प्रतिबंधित. इस ओर जाने वाले वाहनों को चेतमणि चौराहे से भवनिया पोखरा होकर जाना पड़ेगा। चेतमणि चौराहा से विजया आईपी सिनेमा की तरफ वाहनों का जाना प्रतिबंधित। अब सभी वाहन भवनिया पोखरे से होकर जाएंगे। नीमाबाई तिराहे से गुरुबाग की तरफ वाहनों का जाना प्रतिबंधित। अब सभी वाहन हनुमान मंदिर रथयात्रा, रथयात्रा चौराहा होकर गुजरेंगे। गुरुबाग तिराहे से रथयात्रा की तरफ वाहनों के जाने पर रोक। सभी वाहन नीमाबाई तिराहे से हनुमान मंदिर रथयात्रा, रथयात्रा चौराहा होकर जाएंगे। रथयात्रा चौराहे से नीमाबाई, कमच्छा की तरफ वाहनों के जाने पर रोक। अब सभी वाहन गुरुबाग तिराहे से होकर नीमाबाई तिराहे, कमच्छा होकर वाहन जाएंगे। गोदौलिया चौराहे से मैदागिन चौराहा तक वन-वे। अब सभी वाहन गिरिजाघर चौराहे से बेनियाबाग तिराहे, कबीरचौरा से होकर मैदागिन जाएंगे। चौकाघाट चौर...

तेज़ बारिश से क़ब्रिस्तान की दीवार गिरी

Image
  दो घायल,एक गंभीर, दर्जनों दोपहिया वाहन मलबे में दबे वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुरा पुलिस चौकी की घटना        आज दोपहर हुई तेज़ बारिश के कारण दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुरा सगरा बाग़ मस्जिद के सामने क़ब्रिस्तान की लगभग 50 फुट लंबी और 12 फुट ऊंची बाउंड्री वाल अचानक पलट कर गिर गयी। मलबे में दबने से  स्थानीय निवासी आशिक़ अली 24 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आयुष्मान ट्रामा सेंटर जी टी रोड में भर्ती कराया गया है। एक अन्य के भी घायल होने की सूचना है। जबकि दर्जनों दो पहिया वाहन मलबे में दबे हैं।         स्थानीय युवकों ने तुरंत मलबा हटाना शुरू किह और आशिक को अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर नगर निगम और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और तत्काल एक जेसीबी मंगा कर मलबा हटाने का काम शुरू कराया।               मदनपुरा पुलिस चौकी प्रभारी शमशाद खान व अन्य पुलिसकर्मी के साथ ही मदनपुरा के पार्षद प्रतिनिधि अरशद लड्डू और पांडेय हवेली पार्षद प्रतिनिधि हारून उर्फ लल्लू, जंगमबाड़ी पार्षद...

पूर्वांचल हज सेवा समिति का चुनाव सम्पन्न

Image
हाजी रईस अहमद एडवोकेट अध्यक्ष, डॉ. अकबर अली महासचिव बने वाराणसी।       पूर्वांचल हज सेवा समिति की चुनावी मीटिंग कल शाम बाज़ार सदानंद स्थित हाजी मोहम्मद ज़ुबैर के आवास पर हुयी। मीटिंग की शुरुआत क़ुरआन के पवित्र पाठ से की गई। समिति के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक मौलाना रेयाज़ क़ादरी ने समिति के उद्देश्य, उसकी अबतक की सेवाओं और चुनाव संबंधित नियमों पर संक्षेप में प्रकाश डाला।            इसके बाद शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में हाजी ज़ुबैर ने हाजी रईस अहमद एडवोकेट का नाम अध्यक्ष पद के लिए पेश किया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। उपस्थित सदस्यों ने अध्यक्ष हाजी रईस अहमद एडवोकेट को अपनी टीम स्वयं चुनने का अधिकार दिया। जिसपर उन्होंने  महासचिव पद के लिये डॉ. अकबर अली, उपाध्यक्ष पद पर हाजी मोहम्मद ज़ुबैर व हाजी अहमद अली पप्पू को चुना। डॉ. अमीन और अब्दुल अहद को सचिव नामज़द किया। तारीक़ हसन बबलू को कोषाध्यक्ष जबकि तलत महमूद को ऑडिटर की पद के लिये चुना। जबकि अदनान खान व हाजी ओकास अंसारी को मीडिया सचिव मनोनीत किया। अध्यक्ष सहित अधिकतर पदाधिकारी का ये दूसरा...

सऊदी के बाहर के लोग इस साल भी नही जा सकेंगे हज पर

Image
सऊदी नागरिक और वहां रह रहे विदेशी नागरिक को ही हज की अनुमति 60 हज़ार की संख्या में करेंगे हज कोविड वैक्सीन लेने वालों को ही अनुमति     हज 1442/2021 को लेकर तमाम चर्चाओं और क़ायसबाज़ियों को खत्म करते हुए सऊदी अरब सरकार के हज व उमरा के डिप्टी मिनिस्टर डॉक्टर अब्दुल फत्ताह बिन सुलेमान मशात ने आज एलान किया कि महामारी के दृष्टिगत और महामारी के फैलाव को रोकने और हाजियों की सेहत व सलामती के मद्देनजर इस साल 1442 हिजरी 2021 ईस्वी के हज के लिए भी सऊदी से बाहर मुल्कों के लोगों को हज के लिए नही बुलाया जाएगा। केवल सऊदी अरब के नागरिक और सऊदिया में रह रहे विभिन्न देशों के नागरिकों को ही हज करने की अनुमति दी जाएगी। जिनकी अधिकतम संख्या साठ हजार होगी। उन्होंने कहा कि अधिक भीड़ से महामारी के प्रसार का खतरा बना रहेगा जिसके मद्देनज़र ये फैसला लिया गया है।         इसके साथ ही उन्होंने हाजियों के लिए कुछ मानक और दिशा निर्देश जारी किए हैं जिनको पूरा करने वाले ही हज के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिसके अनुसार 18-65 आयु वर्ग के वे लोग जो पिछले 6 महीने में किसी गंभीर बीमारी के कारण अस्पतालों मे...