लॉकडाउन उल्लंघन के मुकदमे होंगे वापस

 

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश
  • ढाई लाख लोगों को मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश के व्यापारियों के बाद योगी सरकार अब प्रदेश के लाखों लोगों को लॉकडाउन के दौरान हुए मुकदमों में बड़ी राहत देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी जी ने प्रदेश में आमजन के ऊपर कोविड-19 और लॉकडाउन तोड़ने को लेकर दर्ज हुए मुकदमों को वापस लेने के निर्देश दिए हैं। इससे प्रदेश के ढाई लाख से अधिक लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। कोविड-19 और लॉकडाउन तोड़ने के मामलों में पुलिस और कचहरी के चक्कर लगा रहे लाखों लोगों व व्यापारियों को जल्द ही इन चक्करों से छुटकारा मिल जाएगा। योगी सरकार प्रदेश भर के थानों में लॉकडाउन की धारा 188 के उल्लंघन को लेकर दर्ज हुए मुक़दमों  को वापस लेने की तैयारी कर रही है। अभी हाल ही में सरकार ने प्रदेशभर के व्यापारियों के खिलाफ लॉकडाउन के दौरान दर्ज हुए मुकदमें वापस लिए जाने के निर्देश जारी किए थे। देश में उत्तर प्रदेश पहला राज्य बनने जा रहा है जिसने व्यापारियों व आम जनता पर लॉकडाउन के दौरान हुए मुकदमों को वापस लेने के निर्देश जारी किए हैं।


Comments

Popular posts from this blog

काशी में जीवंत हुआ गंगा जमुनी तहजीब का नज़ारा

वाराणसी में भी रही गणतंत्र दिवस समारोह की धूम

ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन में गीत गज़लों से महक उठी महफ़िल