Posts

बनारस की सियासी तारीख के अहम किरदार

Image
 ● डॉ. मोहम्मद आरिफ का विशेष लेख स्वतंत्रता सेनानी विशेश्वर मुखर्जी उर्फ विशु दा की दसवीं पुण्यतिथि पर विशेष लेख                   स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तर प्रदेश ट्रेड यूनियन के जनक, जुझारू वामपंथी नेता कामरेड विशेश्वर मुख़र्जी उर्फ विशु दा की आज दसवीं पुण्यतिथि है। वे सिनेमा कर्मचारी यूनियन, तांगा चालक यूनियन, हिण्डालको वर्क्स यूनियन , कोयलरी यूनियन, सीमेंट यूनियन बनाने वाले उत्तर प्रदेश के पहले नेतृत्वकर्ता थे। उनके लंबे संघर्ष के बाद गोदौलिया चौराहे पर तांगा स्टैंड बना। बाद में उसी के ऊपर बिना किसी प्रतिरोध के काशी हिन्दू विश्व विद्यालय का पुस्तकालय और अध्ययन केंद्र बना।     विशु दा अपने विद्यार्थी जीवन से ही स्वतंत्रता आन्दोलन में सक्रिय थे। नतीजतन उन्हे तत्कालीन गोरी सरकार के अन्याय का शिकार होना पड़ा तथा 1938-39 और 1940-42 के दौरान लंबे समय तक जेल की कठोर सजा भुगतनी पड़ी।          उन्हें इण्टरमीडिएट की परीक्षा जेल में रहते हुए पैरोल पर देनी पड़ी। जेल में उनके साथी  पण्डित कमलापत...

UP में कोरोना की बंदिशें समाप्त

Image
रविवार का लॉक डाउन भी खत्म लागू होगी पुरानी साप्ताहिक बंदी लखनऊ।       हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में साप्ताहिक बंदी को खत्म करने का निर्देश जारी किया है। सीएम योगी द्वारा आज टीम 9 के साथ बैठक के बाद दिए गए नए आदेश के मुताबिक रविवार 22 अगस्त  से यूपी को पूरी तरह अनलॉक कर दिया जाएगा। यानी रविवार को लगने वाला लॉकडाउन अब खत्म हो गया है। अब ज़िलों में साप्ताहिक बंदी पुरानी व्यवस्था के अनुसार लागू होगी। लेकिन रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू की व्यवस्था अभी लागू रहेगी।     माना जा रहा है कि रक्षा बंधन त्योहार से पहले प्रदेशवासियों को योगी सरकार का यह बड़ा तोहफा है। इससे पहले प्रदेश में शनिवार और रविवार को कोरोना कर्फ्यू लागू था। लेकिन कुछ दिनों पहले 11 अगस्त को ही प्रदेश में शनिवार का कोरोना कर्फ्यू हटा दिया गया था। माना जा रहा है कि अब राज्य में कोरोना के मामले काबू में हैं जिसके कारण ये फैसला लिया गया है।

UP में 16 अगस्त से खुलेंगे सभी स्कूल

Image
50% छात्रों के साथ चलेंगी क्लास लौटेगी स्कूलों की रौनक योगी सरकार ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की सुधरती स्थिति को देखते हुए बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों को खोलने का फैसला किया है । इसी के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश दिवेदी और टीम-9 अधिकारियों के साथ लोकभवन में बैठक की, जिसके बाद 16 अUगस्त से आधी क्षमता के साथ सभी स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है।  सीएम योगी ने निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों में नवीन सत्र प्रारंभ करने की तैयारी की जाए। सभी बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित हो चुके हैं। ऐसे में स्नातक स्तर पर दाखिले की प्रक्रिया 5 अगस्त से प्रारंभ कर दी जानी चाहिए। माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में भी जिन विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया है, उनके दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाए। इन विद्यार्थियों की कक्षाएं स्वाधीनता दिवस की तिथि से शुरू हों। स्वाधीनता दिवस के दिन “स्वतंत्रता के अमृ...

काशी विश्वनाथ धाम के लिए अंजुमन इन्तेज़ामिया मसाजिद ने किया ज़मीन का तबादला

Image
वाराणसी।        काशी विश्वनाथ धाम कारिडोर के विस्तार के लिए  विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद ने ज्ञानवापी मस्जिद के पास स्थित वक़्फ़ बोर्ड की 1700 वर्गफीट ज़मीन का बांसफाटक स्थित एक हज़ार वर्ग फीट ज़मीन से तबादला किया है। ये तबादला वक़्फ़ बोर्ड की मंज़ूरी के बाद अमल में आया है। मालूम हो कि ये वही ज़मीन है जिसपर 1992 में बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद ज्ञानवापी मस्जिद के सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कंट्रोल रूम और वाच टावर के लिए वक़्फ़ बोर्ड ने प्रशासन को दिया था। इस जगह को मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानते हुए विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद और प्रशासन ने हासिल करने के लिए पहल की थी।         मुस्लिम पक्ष की सहमति मिलने के बाद मंदिर की तरफ से बने प्रस्ताव को विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद में रखा गया। परिषद की मंज़ूरी मिलने के बाद दोनों पक्ष ने एक-दूसरे को जमीन हस्तांतरित कर दी। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि इसके लिए विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आर्टिकल 31 एक्‍सचेंज आफ प्रापर्टी के तहत नौ लाख उनतीस हजार रुपये के ई स्टाम्प  के जरिए इ...

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद

Image
ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की गई दो रकअत विशेष नमाज़ ए ईदुल अज़हा नमाज़ के बाद अल्लाह की बारगाह में पेश की गई क़ुरबानी वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने की थी सुरक्षा की चाक व चौबंद व्यवस्था वाराणसी।        मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार ईदुल अज़हा (बकरीद) आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोविड की तीसरी लहर की आशंका के चलते कोविड के सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए ईदगाहों और मस्जिदों में दो रकअत ईदुल अज़हा की विशेष नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के बाद देश दुनिया से कोरोना के खात्मे और मुल्क में अमन व अमान और भाईचारगी की दुआ की गई। नमाज़ के बाद लोगों ने अपने घरों में बकरों, मेंढ़ों और भैंसों की क़ुरबानी पेश की।          नमाज़ से पहले तक़रीर करते हुए उलेमा ए केराम ने क़ुरबानी की तारीख और उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पैग़म्बर हज़रत इब्राहीम को 80 साल की उम्र में इस्माईल के रुप में पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई और जब इस्माईल सात वर्ष के हुए तो अल्लाह ने कहा कि इसमाईल को मेरे लिये क़ुरबान करदो। पिता-पुत्र क़ुरबानी के लिए मक्का से मिना पहुंचे और इब्राहीम ने मोहब्बत आ...

जावेड़कर और रविशंकर प्रसाद सहित 12 मंत्रियों की मोदी कैबिनेट से छुट्टी

 कुछ को नई ज़िम्मेदारी मिलने की संभावना नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्‍तार से पहले 12 मंत्रियों से इस्‍तीफा लिया गया है जिसमें दिग्‍गज मंत्री रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्‍ट्रपति ने यह इस्‍तीफे स्‍वीकार कर लिए हैं। मालूम हो कि रविशंकर प्रसाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में कानून, इलेक्‍ट्रानिक्‍स और आईटी मंत्रालय की अहम जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे। राष्‍ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह की ओर से दी गयी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति महोदय ने निम्नलिखित मंत्रियों के इस्तेफे स्वीकार किये हैं :- 1. डीवी सदानंद गौडा 2. रविशंकर प्रसाद 3. थावरचंद गहलोत 4. रमेश पोखरियाल निशंक 5.  डॉक्‍टर हर्षवर्धन 6.  प्रकाश जावडेकर 7.  संतोष कुमार गंगवार 8.  बाबुल सुप्रियो 9.  धोत्रे संजय शामराव 10.  रतनलाल कटारिया 11.  प्रताप सारंगी 12.  देबश्री चौधरी

नही रहे Tregedy King दिलीप कुमार

Image
बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक हल्कों  तक शोक की लहर प्रधानमंत्री मोदी ने सायरा बानो को फोन करके जताया शोक  सबसे ज़्यादा 8 बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने का रिकार्ड है दिलीप साहब के नाम          दिग्गज अभिनेता ट्रेजडी किंग के नाम से प्रसिद्ब दिलीप कुमार का आज 7 जुलाई की सुबह 7:30 बजे 98 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता पिछले कुछ दिनों से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।         गत 30 जून को उन्हें सांस संबंधित शिकायतों के बाद मुंबई के हिंदुजा अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी सायरा बानो पूरे समय उनके साथ थीं और उन्होंने कल ट्वीट के ज़रिए प्रशंसकों को बताया था कि "दिलीप कुमार साहब की तबीयत अभी स्थिर है। वह अभी भी आईसीयू में हैं, हम उन्हें घर ले जाना चाहते हैं लेकिन हम डॉक्टरों की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि जैसे ही डॉक्टर अनुमति देंगे, वे उन्हें घर ले जाएंगे। उन्हें आज डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। उनको ...