Posts

UP सरकार ने तय की कंटेन्मेंट ज़ोन की नई सीमा

लखनऊ :  प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति और नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए प्रदेश सरकार ने कन्टेनमेन्ट जोन की नई परिधि तय कर दी है। नई व्यवस्था के अनुसार कोरोना पॉजिटिव का सिंगल केस पाए जाने पर 50 मीटर की परिधि में कन्टेन्मेन्ट जोन होगा। जबकि एक से अधिक केस पाए जाने पर, क्लस्टर की स्थिति में, कन्टेन्मेन्ट जोन का दायरा 100 मीटर की परिधि का होगा। यही नहीं, अगर एक ही आवास में एक से अधिक सक्रिय केस पाए जाएंगे, तो उस दशा में उसे सिंगल केस मानकर ही कन्टेन्मेन्ट जोन निर्धारित किया जाएगा। इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुसार प्रदेश में शादी-विवाह, धर्म-कर्म आदि सामूहिक गतिविधियों में लोगों की अधिकतम संख्या तय कर दी गई थी। कन्टेनमेंट जोन के बाहर समस्त सामाजिक, शैक्षिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रमों एवं अन्य सामूहिक गतिविधियों में एक समय में किसी भी बन्द स्थान जैसे हॉल या कमरे की निर्धारित क्षमता के 50 प्रतिशत, किंतु अधिकतम 100 व्यक्तियों तक ही मौजूद रह सकते हैं। कार्यक्रमों में फेस मॉस्क, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्केनिंग व सैनीटाइजर एवं ...

UP सरकार ने जारी की शादी के लिए नई गाइडलाइन

शादी समारोह के लिए गाइड लाइन जारी  शादी में 100 लोग सीमित बैंड और डीजे पर रोक   मैरिज होम की क्षमता 100 तो 50 लोग ही हो सकेंगे शामिल  उल्लंघन पर होगा मुकदमा   शादी में बुजुर्ग, बीमार को आमंत्रित नहीं किया जाएगा   कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन करने पर धारा 144 और 188 के तहत होगी कार्रवाई   घर में शादी है तो जिला प्रशासन से अनुमति की आवश्यकता नही   संबंधित थाने में शादी समारोह की जानकारी देनी होगी

सऊदी सरकार ने शर्तों के साथ दी उमरा पर आने की अनुमति

Image
18 से 50 की उम्र वालों को ही मिलेगा उमरा वीज़ा बिना एहराम के शुरू करना होगा सफर कोविड की जांच ज़रूरी मक्का पहुंच कर तीन दिन रहेंगे क्वारन्टीन चौथे दिन मीक़ात से बांधेंगे ऐहराम     सऊदी अरब के आंतरिक मामलों के मंत्रालय की अहम बैठक में कोविड 19 के प्रतिबंधों को एक जनवरी 2021 के बजाय एक नवम्बर 2020 से ही हटाने का फैसला किया गया है। इसके मुताबिक भारत सहित पूरी दुनिया के देशों से उमरा करने वालों को शर्तों के साथ अनुमति दे दी गयी है।      सऊदी हुकूमत के आंतरिक मंत्रालय के द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष तक की उम्र वालों को ही उमरा वीज़ा जारी किया जाएगा। यात्रा से पहले सभी यात्रियों को अपने देश में ही कोविड-19 का टेस्ट कराना अनिवार्य होगा। टूर ऐंड ट्रैवेल एजेंसियां 50 से अधिक व्यक्तियों का ग्रुप नहीं ले जा सकेंगी। उमरा वीजा 10 दिनों के लिए होगा और यात्री बिना एहराम के सफर शुरू करेंगे। मक्का पहुंचकर वहां के होटल में 3 दिन  कवारन्टीन रहना होगा। 3 दिन की क्वारन्टीन अवधि पूरी होने के बाद ट्रैवल कंपनी 25-25 के ग्रुप में यात्रियों को न...

कैंडल मार्च निकाल कर जताएंगे विरोध

Image
  अपनी मांगों के समर्थन में बुनकर निकालेंगे कैण्डल मार्च वाराणसी।  पॉवरलूम बुनकरों द्वारा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के 2006 से जारी फ्लैट रेट बिजली योजना की समाप्ति के विरोध और न्यायसंगत उचित वृद्धि के साथ फ्लैट रेट की बहाली की मांग को लेकर 15 अक्टूबर से की गई अनिश्चितकालीन पॉवरलूम बंदी के पंद्रहवें दिन  कैण्डल मार्च निकाल कर सरकार से अपनी पीड़ा व्यक्त करेंगे। ये कैण्डल मार्च बुनकर बिरादाराना तंजीम, वाराणसी वस्त्र बुनकर संघ व विभिन्न बुनकर संगठनों की साझा पहल पर सायं 6:00 बजे कटेहर के मैदान से नेशनल इंटर कॉलेज पीली कोठी तक जाएगा। जबकि लोहता में मीना  बाजार से और अन्य बुनकर  बहुल इलाकों के विभिन्न स्थानों से भी शांतिपपूर्वक  तरीके कैंडल मार्च निकाला जायेगा। आयोजकों ने सभी बुनकर बंधुओं से मास्क लगा कर ही कैण्डल मार्च में शामिल होने की अपील की है।

नवम्बर के लिए कोई नई छूट नही

Image
  30 नवम्बर तक बढ़ाई गई अनलॉक 5 की समय सीमा प्रेस इनफार्मेशन ब्योरो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी करते हुए सितम्बर में जारी कोरोना से संबंधित  अनलॉक 5 गाइडलाइन की अवधि को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है। इस प्रकार नवंबर के महीने में किसी नई छूट की आशा लगाए जनता को मायूसी का सामना करना पड़ेगा।

बुनकरों की हड़ताल पर प्रशासन की टेढ़ी नज़र

Image
फ्लैट रेट बिजली की मांग को कमज़ोर करने की सरकार की कोशिश पर प्रशासन की कार्यवाही भाजपा के MLC कर रहे बुनकर तंज़ीम के सरदारों में फूट डालने की कोशिश MLC की बात न मानने वाले सरदारों पर दर्ज हुआ मुक़दमा एक सरदार जो इस कार्यक्रम में शामिल नही थे उनपर भी दर्ज हुआ मुक़दमा शांति पदयात्रा और सभा करने पर दर्ज हुई FIR 35 नामज़द एक अज्ञात पर दर्ज हुई FIR भा द स की धारा 269, 270, 188 में दर्ज हुई FIR आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 भी लगाई गई जबकि शामिल होने वाले अन्य ख़ास लोगों पर प्रशासन मेहरबान संगठन ने कहा प्रशासन न ले बुनकरों के सब्र का इम्तेहान हमने सभी प्रोटेस्ट नियमों के दायरे में किया हमने कभी लॉ एंड आर्डर के लिए समस्या नही उत्पन्न की अपने साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ आवाज़ उठाना बुनकरों का संवैधानिक अधिकार

शांति पदयात्रा निकाल बुनकरों ने दिखाई एकजुटता

Image
 शांति पदयात्रा निकाल कर किया प्रदर्शन फ्लैट रेट बहाली तक संघर्ष जारी रखने का एलान वाराणसी कलाबत्तू ज़री उद्योग महासंघ ने दिया बुनकरों को पूर्ण समर्थन देखें तस्वीरों की जुबानी  देर रात बारहों के सरदार द्वारा बंदी वापसी के एलान से क्षेत्र वासियों में नाराजगी स्वयंभू मक़बूल अशरफी ने भी कही बंदी वापसी की बात  चौदहों के सरदार मक़बूल हसन व वाराणसी वस्त्र बुनकर संघ ने कहा जारी रहेगी बंदी