लंबे इंतेज़ार के बाद हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज पालिसी 2023 का एलान कर दिया है। जिसके मुख्य बिंदु निम्न हैं: भारत से जाने वाले कुल हाजियों के कोटे में 80 प्रतिशत हज कमेटी को और 20 प्रतिशत प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स को एलॉट किया जाएगा। इस साल भारत से 1,75,025 हाजियों का कोटा मिला है। हज का सफर 30 से 40 दिन के बीच का होगा। इस बार मक्का में रिहाइश सिर्फ अज़ीज़िया कैटेगरी में उपलब्ध होगी जबकि मदीना में, मरकज़िया क्षेत्र में रहने की जगह हाजियों के रहने के लिए किराए पर ली जाएगी, बशर्ते कि इसकी उपलब्धता हो। हज कमेटी से ज़िंदगी मे सिर्फ एक बार हज करने की पालिसी जारी रहेगी। 70 साल के ऊपर के हाजी या किसी ऐसी महिला हज यात्री जिसको कोई अन्य महरम न हो उसके साथ हज कमेटी से पूर्व में हज कर चुके लोग आवेदन कर सकते हैं। (अतिरिक्त चार्ज और हलफनामे के साथ) 70 साल से अधिक उम्र के लोग और बिना महरम वाली महिलाओं को रिज़र्व कैटेगरी में रखा जाएगा। अगर पति पत्नी दोनों की उम्र 70 से अधिक है तो दो खूनी रिश्तेदारों के साथ आवेदन करना पड़ेगा। रिज़र्व कोटे से अधिक आवेदन आने पर 70+ वालों की भी क़ुरआ अंदाज़ी की जाएगी।...
Comments
Post a Comment