Posts

भारतीयता और बनारसीपन के परिचायक थे नज़ीर बनारसी

Image
नज़ीर बनारसी की जयंती पर हुआ आल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन वाराणसी।        नजीर बनारसी के 113वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में नजीर बनारसी एकेडमी और डॉ अमृतलाल इशरत मेमोरियल सोसायटी (सनबीम ग्रुप) के तत्वाधान में नागरी नाटक मंडली में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने नज़ीर बनारसी की गंगा जमुनी शायरी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और उन्हें एक महान शायर और काशी की विभूति बताया। इस अवसर पर नजीर साहब को देश की प्रसिद्ध हस्तियों द्वारा लिखित पत्रों और नज़ीर बनारसी की यादों पर आधारित किताब "नजीर बनारसी यादों के आइने में" का विमोचन भी किया गया।  अपने अध्यक्षीय भाषण में संकटमोचन मन्दिर के महन्त विशम्भर नाथ मिश्रा ने नज़ीर साहब और अपने पिता पंडित वीरभद्र मिश्र जी की घनिष्ठता का उल्लेख करते हुए कई यादों का उल्लेख किया और कहा कि शायर भले मर जाए लेकिन  उनके ख्यालात और विचार शायर की रचनाओं के रूप में जिन्दा रहते हैं। मुख्य अतिथि पोस्टमास्टर जनरल वाराणसी क्षेत्र कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि नज़ीर बनारसी साहब की रचनाओं का पाठ करने से भारतीयता के साथ ही बनारसीपन का भी एहसास होता है। उन्ह...

नज़ीर बनारसी की जयंती पर काशी में होगा नामचीन शायरों का जुटान

Image
वाराणसी।               कल  सोमवार को  सायं 5 बजे से नागरी नाटक मंडली, कबीरचौरा वाराणसी में नज़ीर बनारसी अकादमी और डॉ अमृत लाल इशरत मेमोरियल सोसाइटी (सनबीम ग्रुप) के संयुक्त तत्वाधान में वाराणसी के प्रसिद्ध शायर व कवि पद्मश्री नज़ीर बनारसी की 113वीं जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय मुशायरा व कवि सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें माजिद देवबंदी दिल्ली, अज़हर इक़बाल मेरठ, जमुना उपाध्याय अयोध्या, हेलाल बदायूनी, सबा बलरामपुरी,  मानसी द्विवेदी लखनऊ सहित  देश के नामचीन शायर और कवि शिरकत करेंगे।             उससे पहले 'नज़ीर बनारसी यादों के आईने में' नामक पुस्तक का विमोचन भी होगा। जिसके मुख्य अतिथि काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर ए के त्यागी होंगे, जबकि सम्मानित अतिथि कृष्ण कुमार यादव पोस्टमॉस्टर जनरल वाराणसी रीजन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकटमोचन मंदिर के महंत प्रोफेसर विशम्भर नाथ मिश्रा करेंगे। ये बातें पराड़कर भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नज़ीर बनारसी अकादमी के अध्यक्ष और उनके सुपुत्र सगीर अहमद बनारस...

काशी तमिल संगमम में प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर रूट डायवर्जन

Image
 वाराणसी में आयोजित काशी तमिल संगमम के उदघाटन के लिए आज 19 नवम्बर को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश की राज्यपाल और सीएम योगी आदित्यनाथ के शनिवार को आगमन को देखते हुए शहर में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। डायवर्जन पीएम व सीएम के आगमन तथा प्रस्थान के एक घंटे पहले लागू होगा। दोपहर 12 बजे से प्रतिबंध लागू किया जा सकता है।  रामनगर चौराहे से सामनेघाट पुल पर वाहन नहीं जा सकेंगे। इसी तरह सामनेघाट से बीएचयू चौराहा, विश्वसुन्दरी पुल से सामनेघाट व भगवानपुर मोड़ की ओर यातायात प्रतिबंध रहेगा।  रमना चौकी (डाफी) से बीएचयू चौराहा, संकट मोचन तिराहा से रविदास गेट चौराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे। आईपी विजया से ब्रॉडवे होटल, रवीन्द्रपुरी से बीएचयू चौराहा, अग्रवाल तिराहे से ब्राड-वे तिराहा, चेतमणि चौराहा व गुरुधाम चौराहा तथा दयाल टायर से रवीन्द्रपुरी की तरफ वाहन नहीं भेलूपुर चौराहा से सोनारपुरा, गोदौलिया से सोनारपुरा, रामापुरा से गोदौलिया, गोदौलिया से मैदागिन, मजदा से रामापुरा चौराहा, बेनिया तिराहा रामापुरा चौराहा तक प्रतिबंध रहेगा। विश्वेश्वरगंज तिराहा से मैदागिन चौराहा, पिपलानी कटरा...

बनारस स्टेशन पर शिशु स्तनपान केंद्र का हुआ उदघाटन

Image
  वाराणसी।       बच्चो को दूध पिलाने में महिलाओं को होने वाली परेशानियों को देखते हुए रोटरी क्लब काशी के सौजन्य से बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर महिला प्रतीक्षालय के निकट स्थापित किये गए बेबी फीडिंग (स्तनपान) शिशु आहार केंद्र का उदघाटन आज 18 नवंबर शुक्रवार  को माननीय विधायक वाराणसी कैंट श्री सौरभ श्रीवास्तव द्वारा किया गया।       इस अवसर पर माननीय विधायक कैंट श्री सौरभ श्रीवास्तव ने कहा की पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल अपने रेल उपयोगकर्ताओं को सुविधाएं प्रदान करने में सदैव अग्रणी रहा है और महिला यात्रियों की सुविधा हेतु स्तनपान आश्रय क्षेत्र की स्थापना ऐसी पहलों में से एक है। उन्होंने यह भी कहा कि नए बनाए गए बेबी फीडिंग (स्तनपान) शिशु आहार केंद्र में माताओं को अपने बच्चों को स्तनपान कराने के लिए सुरक्षित, आरामदायक और सम्मानजनक स्थान मिलता है। उन्होंने आश्रय क्षेत्र की स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए वाराणसी मण्डल के प्रति आभार प्रकट करते हुए रोटरी क्लब काशी के द्वारा प्रदान की गई सहायता की सराहना की।यह बेबी फीड...

मुर्री बंद के लिए बावनी पंचायत की अपील

Image
  वाराणसी।        बुनकर समुदाय अपनी प्राचीन परंपराओं के अनुसार इस वर्ष  18 नवंबर 2022 शुक्रवार के दिन मुर्री (तानी-बाना का कारोबार) बंद रखेगा और पुराना पुल ईदगाह में अगहनी जुमा  की नमाज अदा करेगा। साथ ही मुल्क में खुशहाली और कारोबार में बरकत और तरक़्क़ी के लिए विशेष दुआख्वानी करेगा।        मालूम हो कि लगभग 450 वर्षों पूर्व जब देश में घोर मंदी आई थी तो हमारे बड़े-बुजुर्गों ने बुनकर भाइयों के साथ व्यापार बंद रखकर अगहन के महीने में जुमा के दिन पुराना पुल ईदगाह पर एकत्र होकर कारोबार में तरक़्क़ी और बरकत के लिए दुआ ख़्वानी की थी और शुक्रवार की नमाज अदा की गई थी। उन्हीं परम्पराओं के अनुसार बावनी पंचायत के अध्यक्ष की सरपरस्ती एवं बाईसी तंज़ीम के सरदार के ज़ेरे इंतेज़ाम  प्रतिवर्ष अगहनी जुमे की नमाज़ अदा की जाती है। साथ ही गंगा जमुनी तहज़ीब के फरोग का संदेश दिया जाता है।  चौंतीस और बारहों के सरदार भी अपनी काबीना के साथ पूरी जिम्मेदारी के साथ शरीक  होते हैं।      इसलिए तानी-बाना के कारोबार से जुड़े तमाम बुनकर भाईयों से अपी...

ज्ञानवापी पर विवादित टिप्पणी के लिए ओवैसी और अखिलेश पर चलेगा मुक़दमा

Image
वाराणसी।    वाराणसी की एक अदालत ने मंगलवार को ज्ञानवापी मस्जिद- काशी विश्वनाथ मंदिर विवाद के संबंध में कथित रूप से विवादास्पद टिप्पणी करने के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए सीआरपीसी की 156 (3) के तहत दायर एक याचिका पर सुनवाई करने के लिए मंज़ूरी दी।      सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत आवेदन वाराणसी निवासी एडवोकेट हरिशंकर पांडे ने दायर किया था। उन्होंने अपने आवेदन में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर (कथित 'शिव लिंग') के अंदर मिले ढांचे के बारे में 'विवादास्पद' टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए यादव और ओवैसी के खिलाफ धार्मिक घृणा भड़काने के लिए मामला दर्ज करने की मांग की थी।      एडवोकेट पांडेय की ओर से दायर अर्जी में आगे आरोप लगाया गया कि अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी ने ज्ञानवापी विवाद को लेकर अनर्गल टिप्पणी कर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।       याचिका को स्वीकार करते हुए, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उज्जवल उपाध्याय ने अब मामले को आगे की सुन...

हज को सस्ता और करप्शन फ्री करने का अल्पसंख्यक मामलों और हज मंत्री स्मृति ईरानी का वादा

Image
  नई दिल्ली     अल्पसंख्यक और हज मामलों की केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने नई दिल्ली में हज 2023 के सिलसिले में एक हज कांफ्रेस में शिरकत करते हुए हज को भ्रष्टाचार से पाक करने और हाजियों को अधिक सहुलियत देने का वादा किया।      केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा मकसद हज यात्रियों के पैसों को सही तरीके से खर्च करना है और उनके सफर को आसान बनाना है। उन्होंने कहा कि हाजियों पर कोई भी चीज़ थोपी  नही जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने हाजियों को जबरदस्ती बैग, चादर, लोटा, छतरी और तकिया वगैरह ज़रूरी तौर पर दिए जाने को लेकर सख्त नाराजगी जताई और इस पर जांच का हुक्म दिया।       करीब 2 घंटे तक चली इस बैठक में हज कमेटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों और सदस्यों के साथ ही राज्य हज कमेटियों के चेयरमैन और वरिष्ठ सदस्यों ने शिरकत की।       केंद्रीय मंत्री के संज्ञान में ये बात लायी गयी कि हाजियों को एयरपोर्ट के लिए दूसरे शहरों या प्रदेशों के एयरपोर्ट से हज के लिए भेजा जाता है जिससे उनको दूर का सफर करना पड़ता है और उनको दुश्वारियां होती है,...