महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकाल दिया सर्वधर्म समभाव और देश प्रेम का संदेश
वाराणसी।
आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 15 अगस्त को महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यरत संस्था वी द वुमेन के तत्वाधान में महिलाओं द्वारा स्कूटी तिरंगा यात्रा निकाली गई।
ये तिरंगा यात्रा विभिन्न धर्मों की महिलाओं द्वारा राष्ट्रीय एकता और गंगा जमुनी संस्कृति का संदेश देते हुए अंतरराष्ट्रीय एथेलीट नीलू मिश्रा और वी द वुमेन की डायरेक्टर गज़ाला अंजुम के नेतृत्व में कमच्छा स्थित श्री राजबन्धु स्वीट्स के पास से निकाली गयी। यात्रा को श्री राजबन्धु स्वीट्स के अधिष्ठाता राजीव गुप्ताऔर रेवड़ी तालाब पुलिस चौकी इंचार्ज राजकुमार वर्मा ने झंडी दिखा कर रवाना किया।
ये तिरंगा यात्रा रथयात्रा, सिगरा होते हुए भारत माता मंदिर तक गयी जहां राष्ट्रगान और सारे जहां से अच्छा का गायन हुआ। यात्रा के दौरान प्रतिभागी देशभक्ति गीत गाते चल रहे थे। यात्रा वापस राजबन्धु प्रतिष्ठान के पास आकर मिष्ठान वितरण के बाद समाप्त हुई।
वी द वुमेन की डाइरेक्टर गज़ाला अंजुम ने विशेष सहयोग के लिए राजबन्धु के राजीव गुप्ता और वाराणसी एथलेटिक्स क्लब को धन्यवाद दिया।
रैली में मुख्य उपस्थिति फाएज़ा, वंदना, गज़ाला जमाल, सलमान किन्नर, तरन्नुम, रमला, अंजलि, फातमा, सरिता, अफ़ीफ़ा, रबिया, माज़ीना, तय्यबा, अमीना, तस्मिया, शाहिना, मलाएका आदि की रही।
Comments
Post a Comment