Posts

नौशाद खान ने किया पंचायत सदस्य का नामांकन

Image
 वाराणसी।          त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए जारी नामांकन के क्रम में आज प्रसिद्ध समाजसेवी व हज ख़िदमतगार नौशाद खान ने पिंडरा ब्लॉक के सेक्टर 6 से ज़िला पंचायत सदस्य का पर्चा दाखिल किया।        आज गुरुवार को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अर्दली बाज़ार स्थित मदरसा खानम जान से अपने शुभचिंतकों सहित एल टी कॉलेज पहुंचे और अपना पर्चा दाखिल किया।         नौशाद खान एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी और सेवाभाव से ओतप्रोत व्यक्तित्व के मालिक हैं। आप वाराणसी से हज ऑपेरशन के दौरान हाजी साहेबान की सुविधा को सदैव तत्पर रहते थे। यही कारण है कि अपने क्षेत्र में श्री खान को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।

क्या उत्तर प्रदेश में लॉक डाउन 2 की शुरुआत हो गयी है?

Image
  लखनऊ  यूपी सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बनाये कड़े नियम।  उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आर के तिवारी ने सभी ज़िलाधिकारियों, पुलिस के आला अधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र लिखकर दिये निर्देश।  शहरी इलाकों में कोरोना मरीज मिलने पर इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित होगा।  एक मरीज मिलने पर 20 मकानों का इलाका सील होगा।  एक से अधिक केस मिलने पर 60 मकानों का इलाका सील कर दिया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में लोगों का आवागमन बंद हो जाएगा। वहां के लोगों को 14 दिन तक इसी स्थिति में रहना पड़ेगा। इलाके में सर्विलांस टीम सर्वे और जांच करेंगी। बहुमंजिले अपार्टमेंट के लिए नियम कुछ अलग होंगे। एक मरीज मिलने पर अपार्टमेंट की उस मंजिल को बंद कर दिया जाएगा। एक से अधिक मरीज मिलने पर ग्रुप हाउसिंग का संबंधित ब्‍लॉक सील होगा।  14 दिनों तक एक भी मरीज न मिलने पर ही कंटेनमेंट जोन समाप्त होगा। पर इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित रहेगा।

कमिशनरी पुलिस व्यवस्था में कई गयी नई तैनाती

  वाराणसी ।  बनारस में पुलिसिंग व्यवस्था को पहले से ज्यादा दुरुस्त करने के लिए नए अधिकारियों की तैनाती हो रही है। पुलिस कमिश्नरेट में नियुक्त किए गए राजपत्रित अधिकारियों को मंगलवार को उनके नए दायित्व के साथ पुलिस कमिश्नर ने नई तैनाती दे दी। पुलिस कमिश्नर ने आईपीएस अमित कुमार-1 को काशी जोन का डीसीपी और आईपीएस विक्रांत वीर को वरुणा जोन का डीसीपी तैनात किया है। बनारस के पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश के अनुसार आईपीएस आदित्य लांग्हे को एडीसीपी मुख्यालय/स्टाफ अफसर/अभिसूचना और आईपीएस विकास कुमार को एडीसीपी यातायात के पद पर तैनात किया गया है। विकास चंद्र त्रिपाठी को एडीसीपी काशी, अनुराग दर्शन को एडीसीपी प्रोटोकॉल, अजय कुमार सिंह को एडीसीपी सुरक्षा और दिनेश कुमार पुरी को एडीसीपी अपराध के पद पर तैनात किया गया है। आईपीएस अभिमन्यु मांगलिक को एसीपी कैंट, नितेश प्रताप सिंह को एसीपी चेतगंज, चक्रपाणि त्रिपाठी को एसीपी भेलूपुर, प्रवीण कुमार सिंह को एसीपी कोतवाली, अवधेश कुमार पांडेय को एसीपी दशाश्वमेध, ज्ञान प्रकाश राय को एसीपी मुख्यालय, रत्नेश्वर सिंह को एसीपी सुरक्षा-1, प्रदीप सिंह चंदेल को एसीपी...

कोरोना मरीजों से लखनऊ में हॉस्पिटल फुल

Image
           सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के केजीएमयू के कोविड हॉस्पिटल में बेड फुल हो गए हैं। दूसरे चरण के तहत अब तक 80 बेड पर भर्ती चालू की गई है। सभी बेड भरने से मरीजों को भर्ती के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।   केजीएमयू में 504 बेड हैं। पहले चरण के तहत 50 बेड पर भर्ती चालू की गई है। उसके बाद 30 बेड और खोले गए। इसमें आईसीयू और प्राइवेट वार्ड शामिल हैं। रविवार को सभी 80 बेड भर गए हैं। आधा दर्जन मरीज भर्ती के इंतजार में हैं।       कोविड हॉस्पिटल के नोडल ऑफिसर डॉ. जे डी रावत ने बताया कि सभी बेड भरे हैं। धीरे-धीरे कोविड के वार्ड खोले जा रहे हैं। क्योंकि अभी बाकी सभी वार्ड पूरी क्षमता से संचालित हो रहे थे।  ज्यादातर विभागों में बेड भरे हैं। ऐसे में कोविड हॉस्पिटल के सभी बेड पर भर्ती खोलने से डॉक्टर-पैरामेडिकल का संकट खड़ा हो सकता है। जैसे-जैसे दूसरे वार्डों से मरीज डिस्चार्ज हो रहे हैं ,  वैसे वैसे स्टॉफ की ड्यूटी कोविड हॉस्पिटल में लगाई जा रही है। लोहिया संस्थान में भी 70 से ज्यादा बेड भर चुके हैं।    ...

CM ठाकरे ने अधिकारियों को दिए लॉक डाउन की रणनीति बनाने के निर्देश

Image
    दोबारा lock down की तैयारी          महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति बेकाबू होती जा रही है। राज्य में रविवार को कोरोना के रिकॉर्ड 40 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। इससे सरकार की चिंता बढ़ गई है, और एक बार फिर से टोटल लॉकडाउन की तैयारी की जा रही है। कोरोना पर बनी टास्क फोर्स ने भी लॉकडाउन की सिफारिश  कर दी है। इसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुख्य सचिव को लॉक डाउन की रणनीति बनाने के लिए कहा है।        मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में धारा 144 और नाईट कर्फ्यू से काम नहीं चलने वाला।  अब लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प है। उद्धव के इस बयान के बाद माना जा रहा है अगले एक से दो दिन में महाराष्ट्र में टोटल लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया जा सकता है।         मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में बेड की संख्या, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर्स की व्यवस्था के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली है।            महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दि...

मेडिकल की छोड़ बाकी दुकानें रात 9 बजे होंगी बन्द

Image
    मास्क न लगाने पर on spot जुर्माना वसूला जाएगा   वाराणसी।  जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा तथा DIG/SSP अमित पाठक ने आज 25 मार्च को ट्रैफिक पुलिस सभागार में संयुक्त रूप से आगामी पंचायत चुनाव तथा शबे बरात और होली के त्योहारों के मद्देनजर जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नुक्से अमन के खतरे के मद्देनजर मेरिट के आधार पर संदिग्धों के विरुद्ध 107/16 की कार्यवाही करने के भी आदेश दिए। कोरोना के बढ़ते प्रकोप से निपटने हेतु आगामी दिनों से प्रभावी कार्यवाही के निर्देश भी मातहतों को दिए गए। लोगों को कोरोना से संबंधित सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु चौराहों पर लगे पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम और मोबाइल गाड़ियों से प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया। कल अर्थात 26 मार्च से मास्क न लगाने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने वालों से on spot जुर्माना वसूली की कार्रवाई शुरू करने का भी आदेश दिया। सरकारी कार्यालय अस्पतालों दुकानों, रेस्टोरेंट, मार्केट कंपलेक्स और बैंक आदि जगहों पर बिना  मास्क  के दाखिल होने पर रो...

लव जिहाद क़ानून के खिलाफ जमीअत उलेमा हिन्द की पक्षकार की याचिका सुप्रीम कोर्ट में मंज़ूर

Image
    सुप्रीम कोर्ट ने लव जिहाद क़ानून को चैलेंज करने वाली याचिकाओं में जमीअत उलेमा हिन्द को बतौर पक्षकार मान लिया है। इससे पहले की सुनवाई पर शीर्ष अदालत ने केंद्रीय और राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया था।   सिटीज़न फ़ॉर पीस एंड जस्टिस व अन्य संगठनों की जानिब से लव जिहाद के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर 17 फरवरी को सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने जमीअत के वकील ऑन रिकॉर्ड एजाज़ मक़बूल से पूछा कि इस केस में जमीअत उलेमा हिन्द का क्या हित है? और वह क्यों पक्षकार बनना चाहते हैं? जिस पर एडवोकेट एजाज़ मक़बूल ने कहा कहा कि जमीअत उलेमा हिन्द भारतीय मुसलमानों की प्राचीन संस्था है। और भारतीय मुसलमानों के धार्मिक, सांस्कृतिक और संवैधानिक हितों की सुरक्षा उसके बुनियादी उद्देश्यों में शामिल है। उन्होंने चीफ जस्टिस ए‌ एस बोबडे को बताया कि लव जिहाद कानून के तहत बड़ी तादाद में मुसलमानों को गिरफ्तार किया जा चुका है, और यह सिलसिला अभी जारी है। इसलिए इस असंवैधानिक कानून को खत्म करने के लिए दाखिल पेटिशन में जमीअत पक्षकार बनना चाहती है ताकि वह अदालत में अपना पक्ष रख सके।  ...