टीवी से भी रहें सावधान

  •  यूपी में एलईडी टीवी में हुए धमाके के कारण 1 शख्स की मौत, 3 घायल



       उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में मंगलवार को एक LED TV में हुए धमाके के कारण 4 लोग घायल हो गए जिसमें से एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। ये दुर्घटना मंगलवार को भारत दक्षिण अफ्रीका t20 मैच देखने के अंतिम क्षणों में हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाका इतना ज़ोरदार था कि जिस दीवार में टीवी लगी थी उसके सामने वाली दीवार  का कुछ हिस्सा धमाके के चलते  टूट गया। पुलिस ने बताया, "3 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और... मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।" 


      एक्सपर्ट के अनुसार किसी LED टीवी में विस्फोट की ये पहली घटना है जो संभवतः हाई वोल्टेज के कारण हुई मालूम पड़ती है।

Comments